सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

जीरो कोविड में गाडरवारा

जीरो कोविड में गाडरवारा : ---------------------------- भारत देश के मध्य में है मध्यप्रदेश, मध्यप्रदेश के मध्य में है गाडरवारा, गाडरवारा के मध्य में है मेरे साढू राजेंद्र खजांची का घर. मेरी पत्नी की बड़ी बहन माया जी का विवाह उनके साथ १६ जनवरी १९७१ को हुआ था, मेरा विवाह लगभग साढ़े चार साल बाद माया जी की छोटी बहन माधुरी जी के साथ हुआ इस प्रकार मैं उनका साढू बना.  विवाह की रजत जयंती तो आम बात है लेकिन स्वर्ण जयंती मनाने वाले जोड़े कम ही होते हैं और हीरक जयंती मनाने वाले तो शायद ही होते होंगे. तो, अपने माता-पिता के विवाह की स्वर्ण जयंती मनाने का संकल्प उनके बेटे रीतेश और बहू रंजीता ने किया और सारी रिश्तेदारी में अपने मोबाईल से चढ़ाई कर दे. 'चढ़ाई' शब्द का उपयोग इसलिए किया कि सच में, सबसे इस कार्यक्रम में शामिल होने का इतना आग्रह किया गया कि किसी को बुचकने की गुन्जाइश नहीं बची थी. हम लोग भी उनके आग्रह के शिकार बने, तुरंत रेल-रिजर्वेशन भी करवा लिया लेकिन मेरा जी धुक-धुक कर रहा था क्योंकि मेरे मन में कोविड का भय कायम था, श्री अमिताभ बच्चन कई बार फोन पर रोज डराते थे, खासतौर से बुजुर्गों को. ...

श्री लंका में डंका

 श्रीलंका में डंका : ------------------ विदेश घूमने की इच्छा बहुत दिनों से थी लेकिन कोई जुगाड़ नहीं बैठ रहा था. अचानक रायपुर के सृजन गाथा डाट काम के सौजन्य से श्री लंका जाने का कार्यक्रम प्रस्तावित हुआ तो हम पति-पत्नी साहित्यकारों के समूह के बीच चेन्नई हवाई अड्डा में पहुँच गए जहाँ से श्री लंका की हवाई यात्रा आरम्भ होने वाली थी. वह तारीख १८ जनवरी २०१४ थी, जिस दिन हमारा हवाईजहाज श्रीलंका की राजधानी कोलम्बो की यात्रा पर निकल पड़ा.  हवाई यात्रा डेढ़-दो घंटे की थी लेकिन मेरे कान ऐसे भन्नाए, सिर में इस कदर तेज दर्द हुआ कि लगा जैसे मेरा सिर टुकड़े-टुकड़े होकर बिखरने वाला है. मुझे उस पीड़ा की आज तक याद है. लग रहा था कि हवाईजहाज का दरवाजा खोल कर रास्ते में ही उतर जाऊं लेकिन कहाँ उतरता, हमारा जहाज हिन्द महासागर के ऊपर उड़ रहा था और दरवाजा पूरी तरह से लाक था, मैं भला कैसे उतरता? किसी प्रकार राम-राम करते हमारा जहाज कोलम्बो के हवाईअड्डा के रन वे पर उतरा, तब मेरी जान में जान आई, ओह, कितनी कष्टदायक यात्रा थी वह!  ६५६१० वर्ग किलोमीटर के क्षेत्रफल में फैले इस देश की आबादी २ करोड़ से कुछ अधिक है. ...

सद्गुरु से बंगलुरु तक

मन माने न  ------------ घर में रहो तो बाहर जाने का मन होता है और बाहर जाओ तो घर लौटने का मन करता है। ये हमारा मन है जो कहीं टिकता ही नहीं है। गौर करें तो हम लालची नहीं हैं, हमारा मन लालची है। जो उपलब्ध है उससे हमारा मन उससे संतुष्ट नहीं रहता, 'कुछ नया, कुछ और' की रट निरंतर गूँजती रहती है। हम सबके घर में अत्यंत स्वादिष्ट भोजन बनता है, चाहे लौकी की सब्जी बनी हो, अच्छी लगती है लेकिन कभी-कभी बाहर किसी होटल में जाकर कुछ 'और' खाने का भी मन करता है। तो, प्रोग्राम बनाओ, सजो-सँवरो, पर्स चेक करो, वाहन को पोछो और पेट्रोल भराओ, सड़क में भीड़-भाड़ का सीना चीरते हुए रेस्तरां पहुँचो।  रेस्तरां पहुँचकर 'वेटिंग' में सावधान की मुद्रा में खड़े रहो, किसी के उठकर जाने के बाद खाली हुई टेबल से जूठा उठाते और उसे पोछते कर्मचारी पर नज़र रखो, कुर्सियाँ खिसका कर बैठो।  आर्डर लेने वाले बेयरा को आँखों के माध्यम से ढूंढो, मेनू पर दिमाग खपाओ, रेट देख कर अपने डूबते दिल को सम्हालो, अपने बजट के अनुसार सामान मँगवाओ, घरवाली या बच्चे किसी मंहगी चीज का आर्डर करें तो उन्हें उस सामान के निरर्थक हो...

ये लखनऊ की सरजमीं

लखनऊ का नाम सुनते ही दिमाग में उस तहज़ीब की याद आती है, 'पहले आप, पहले आप'. फिर फिल्म 'चौदहवीं का चाँद' (1960) केे उस गीत की याद आती है जिसे शकील बदायूँनी ने लिखा था : "ये लखनऊ की सरजमीं. ये रंग रूप का चमन, ये हुस्न और इश्क का वतन यही तो वो मुकाम है, जहाँ अवध की शाम है जवां जवां हसीं हसीं, ये लखनऊ की सरजमीं. शवाब-शेर का ये घर, ये अह्ल-ए-इल्म का नगर है मंज़िलों की गोद में, यहाँ हर एक रहगुजर ये शहर ला-लदार है, यहाँ दिलों में प्यार है जिधर नज़र उठाइए, बहार ही बहार है कली कली है नाज़नीं, ये लखनऊ की सरजमीं. यहाँ की सब रवायतें, अदब की शाहकार हैं अमीर अह्ल-ए-दिल यहाँ, गरीब जां निसार है हर एक शाख पर यहाँ, हैं बुलबुलों के चहचहे गली-गली में ज़िन्दगी, कदम-कदम पे कहकहे हर एक नज़ारा दिलनशीं, ये लखनऊ की सरजमीं. यहाँ के दोस्त बावफ़ा, मोहब्बतों के आशना किसी के हो गए अगर, रहे उसी के उम्र भर निभाई अपनी आन भी, बढ़ाई दिल की शान भी हैं ऐसे मेहरबान भी, कहो तो दे दें जान भी जो दोस्ती का हो यकीं, ये लखनऊ की सरजमीं." इस बार जब लखनऊ जाने का सबब बना तो मेरी पत्नी माध...

दिलवाली दिल्ली

लेखक से साहित्यकार बनने की यात्रा लंबी होती है, कई किताबें छपवानी पड़ती हैं जबकि अंजान साहित्यकार से प्रतिष्ठित साहित्यकार की यात्रा और भी जटिल और समय-विनाशक होती है। मैंने जब लिखना शुरू किया तो सीधे आत्मकथा लिखना शुरू किया, जैसे कोई मेट्रिक पास छात्र थीसिस लिखने बैठ जाए। शुरुआत में ब्लॉग का सहारा लिया, फिर फेसबुक का, उसके बाद पहला खंड 'कहाँ शुरू कहाँ खत्म' पुस्तक के रूप में प्रकाशित हुआ। यह पुस्तक फिल्म 'जय संतोषी माता' की तरह अनपेक्षित रूप से हिट हो गयी। उसके बाद आत्मकथा का दूसरा खंड 'पल पल ये पल' और तीसरा खंड 'दुनिया रंग बिरंगी' पुस्तकाकार में आया। कुछ दिनों बाद शब्द चित्रों का एक संग्रह 'याद किया दिल ने', यात्रा संग्रह 'मुसाफिर जाएगा कहाँ' और उपन्यास 'मद्धम मद्धम' आ भी गया। एक गैर-साहित्यकार की छह साल में छह पुस्तकें? कुछ हड़बड़ी सी नहीं लग रही है क्या? निश्चयतः हड़बड़ी तो है। मेरा व्यापार और लेखन दोनों साथ-साथ चल रहा है, इसके लिए समय प्रबंधन करना होता है, साहित्यिक कार्यक्रमों में सम्मिलित होने के लिए समय निकालना पड़ता है। कह...